फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डेंगू-मलेरिया के 11 मरीज मिले, 28 घरों में लार्वा

आगरा। डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। सप्ताह भर में डेंगू-मलेरिया के 11 मरीज मिले हैं। संचारी रोग अभियान के तहत हुए सर्वे में 28 घरों में कूलर की टंकी, हौद लार्वा मिला है। टीम ने नष्ट कराते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार-खांसी, शरीर में दर्द, थकान के मरीजों में डेंगू-मलेरिया की आशंका पर लैब में जांच कराई। इसमें छह में डेंगू और पांच में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनमें तीन बच्चे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि कछपुरा, हरीपर्वत, पथौली, शास्त्रीपुरम और जीवनीमंडी निवासी मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू के 20 और मलेरिया के 19 मरीज हो गए हैं। संचारी रोग अभियान के तहत घरों में टीम सर्वे कर रही है। कूलर-पानी की टंकी और हौद में पानी नहीं खाली किया है, इसमें डेंगू का लारवा मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें