यूपी के सियासी जमीन पर आजाद समाज पार्टी (आसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नए गठबंधन तैयार कर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ ही सपा के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है। आसपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी की जोड़ी ने मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक नया राजनीतिक मंच ही नहीं बल्कि एक मजबूत विकल्प देने का भी संदेश दिया है। माना जा रहा है कि इस नई जोड़ी की वजह से भाजपा के समीकरण भी प्रभावित होंगे, लेकिन सबसे अधिक असर सपा के समीकरण पर पड़ सकता है।