जो ग्राहक तय समयसीमा में e-KYC नहीं कराएगा तो बैंक खाते में उसकी एलपीजी सब्सिडी को अस्थायी तौर पर रोक दिया जाएगा. आपको बता दें कि यूपी के आजमगढ़ जिले के 2.63 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलिंडर रिफिल का लाभ मिलेगा। प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसंबर 2026 तक और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2027 तक सिलिंडर दिए जाएंगे। जिले के कुल 3.02 लाख कनेक्शनों में 86.96 प्रतिशत लाभार्थियों का आधार सत्यापित हो चुका है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुफ्त एलपीजी सिलिंडर रिफिल की सुविधा दी जाएगी।