पीएम किसान योजना: 30 अक्टूबर को इस योजना की 24वीं किस्त जारी हुई है। हर बार की तरह जब नई किस्त जारी की जाती है, तो कई किसानों के खातों में पैसे आसानी से पहुंच जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि सब कुछ बिल्कुल सही होने के बावजूद कुछ किसानों के खातों में किस्त के पैसे नहीं आ पाते हैं।
ऐसी स्थिति में किसानों को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने इसके समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल की व्यवस्था की है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आपकी भी किस्त अटक गई है, तो आपको किन नंबरों पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।