सनातन धर्म सभा की ओर से गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का शुभारंभ किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर राम बाजार, कार्ट रोड, लोअर बाजार से होते हुए सीटू चौक तक निकाली जाएगी। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।