राजधानी में वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी वीकेंड पर छुट्टियों का पैकेज बनने के चलते शिमला का रुख कर रहे हैं। शहर के लिफ्ट के समीप स्थित पार्किंग सुबह 11:00 बजे ही पैक हो चुकी थी। ऐसे में गाड़ियों की कतारें लिफ्ट से टॉलैंड तक पहुंच गईं। वहीं विधानसभा से बालूगंज तक भी ट्रैफिक जाम था। सड़कों पर सुबह से वाहन रेंगते नजर आए।