फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन चैलेंज फंड के प्रोजेक्ट्स की साइट जांचने शिमला पहुंची केंद्रीय टीम, रिज और मॉल रोड का लिया जायजा

राजधानी शिमला में अर्बन चैलेंज फंड के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय टीम ने साइट का निरीक्षण किया। टीम ने रिज मैदान और मॉल रोड पर प्रस्तावित परियोजनाओं से जुड़ी जगहों का जायजा लिया। इस दौरान रिज पर न्यू परिसर के लिए प्रस्तावित स्थल को देखा गया, जबकि स्काईवॉक परियोजना के लिए भी जगह दिखाई गई। अर्बन चैलेंज फंड के तहत शिमला में रिज मैदान और मॉल रोड पर दो परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनके लिए केंद्रीय टीम को संबंधित स्थलों का निरीक्षण करवाया गया। परियोजनाओं के तहत रिज पर स्काईवॉक बनाने और मॉल रोड पर दुकानों को एकरूप स्वरूप देने की योजना है। मॉल रोड शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां दुकानों को एक समान स्वरूप देने से संबंधित परियोजना प्रस्तावित है। वहीं, रिज मैदान पर स्काईवॉक परियोजना के लिए स्थल का जायजा लिया गया। इन परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय टीम का निरीक्षण आगे की प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें