एसबीआई कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने हाउस कीपिंग कर्मचारियों से शोषण का आरोप लगाया है। सीटू संबंधित वर्कर्स यूनियन राज्य कमेटी की अध्यक्ष डिंपल कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में चर्चा की गई कि हिमाचल प्रदेश में एसबीआई ब्रांचों में कार्यरत हाउस कीपिंग स्टाफ का शोषण हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। जो वेतन दिया भी जा रहा है, वह भी समय से नहीं मिल रहा है। उनका ईपीएफ भी जमा नहीं हो रहा है। ईपीएफ में भारी गड़बड़ियां हैं। इसके अलावा भी कई प्रकार के आरोप लगाए हैं।