राजधानी के रिज मैदान स्थित पद्मदेव परिसर में आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। महोत्सव में बिक्री के आधार पर उत्तर प्रदेश ने पहला, जम्मू-कश्मीर ने दूसरा और लाहौल-स्पीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। महोत्सव में उत्तर प्रदेश के गुलजार ने हाथ से बनाई गई शीट की सबसे अधिक बिक्री कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के मुदस्सर और जावेद भट्ट दूसरे स्थान पर रहे। लाहौल-स्पीति के समथून स्वयं सहायता समूह ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजन के दौरान कुल 40 स्टॉल लगाए गए थे। इनमें विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। महोत्सव में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में नाबार्ड के अधिकारी प्रभारी कुलदीप चंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि आयोजक एवं प्रबंधक हिमांशु विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।