शिमला के बाजारों में दिवाली की खरीदारी के लिए शनिवार को भीड़ लगी रही। धनतेरस में अच्छा कारोबार होने के बाद शनिवार को दिवाली के लिए उपलब्ध सजावटी, पूजा के सामान, मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स , मोबाइल, आभूषण और अन्य सामान की दुकानों में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचे।