राजधानी शिमला के ढली स्थित दक्षिणेश्वरी माता मंदिर से बुधवार को मां दक्षिणेश्वरी काली की रथ यात्रा सिलीगुड़ी के काली माता मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत मंदिर से पैदल हुई और श्रद्धालु रिज मैदान से होते हुए आगे बढ़े। रथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुलाबी रंग के वस्त्र पहने श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और रिज मैदान में श्रद्धालुओं की मौजूदगी देखने को मिली। मां दक्षिणेश्वरी काली की यह रथ यात्रा हर वर्ष शारदीय नवरात्र के दौरान निकाली जाती है। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस यात्रा में श्रद्धालु उत्साह के साथ भाग लेते हैं। बुधवार को भी भक्त माता के जयकारे लगाते हुए यात्रा के साथ रवाना हुए।