फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में धूमधाम से मनाया श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में उमड़ी संगत

राजधानी के पुराना बस अड्डा गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिमला में विशेष कार्यक्रम का आयोजित किए गए। सुबह से ही गुरुद्वारे में प्रभात फेरी, नितनेम, आसादी वार का कीर्तन और गुरबाणी पाठ किया गया। यहां दोपहर में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम सुबह 4:00 बजे से शुरू हुआ जो शाम तक चलेगा। इसके बाद संगत को गुरु का अटूट लंगर बरताए गए। इस अवसर पर छोटा शिमला और बालूगंज गुरुद्वारा में भी प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन किए गए। वहां भी कीर्तन दरबार और लंगर की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। प्रकाश पर्व को लेकर संगत में खास उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन ने संगत से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें