फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के भराड़ी में लगी आग, घरों की ओर बढ़ी, लोगों को सता रहा डर

राजधानी शिमला के भराड़ी क्षेत्र में रविवार रात अचानक रिहायशी इलाके में आग भड़क गई। पटाखों के चलते इस आग के भड़कने का अंदेशा है। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय पार्षद मीना चौहान के अनुसार आग तेजी से रिहायशी मकानों की ओर बढ़ रही है। घटना को करीब एक घंटा बीतने के बावजूद स्थानीय लोगों को राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने का इंतजार है। आग से लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करने पर उन्हें बताया जा रहा है कि घटना की सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें