मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को तुरंत रोकने की मांग को लेकर सीपीआईएम इकाई शिमला ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाने की मांग की। साथ ही एसआईआर की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग भी उठाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और एसआईआर पर रोक लगाने की है। इसी को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया।