फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पांच अक्तूबर से ब्लॉक स्तर पर चलेगा कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ’ अभियान

कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए अभियान की रणनीति तैयार कर ली है। पांच अक्तूबर से ब्लॉक स्तर पर ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत हमीरपुर ब्लॉक से होगी। रविवार को परिधि गृह हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने की। इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, प्रभारियों और अग्रणी संगठनों के जिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और जनसंपर्क को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। सुमन भारती ने बताया कि 5 अक्तूबर को सुबह 10 बजे हमीरपुर ब्लॉक में अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अभियान को अन्य ब्लॉकों तक ले जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई है। पार्टी की ओर से लोकतंत्र प्रभारियों के माध्यम से अभियान को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है। बैठक में वोट चोरी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की रणनीति पर विचार किया। पार्टी नेताओं के अनुसार अभियान के दौरान आम लोगों को इसके उद्देश्य और संदेश से जोड़ने के साथ कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अभियान को केवल ब्लॉक स्तर तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसे बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें