फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: टोंक में कांग्रेस की फरजाना सईद बनीं उपसभापति, 36 वोट मिले; जीत के बाद पार्षदों को बांटे पेन

Tue, 22 Sep 2026 06:44 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

टोंक नगर परिषद सहित जिले की 10 नगर पालिकाओं में आज उपसभापति और पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान हुआ। टोंक नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए कांग्रेस ने फरजाना सईद को, जबकि भाजपा ने ओमप्रकाश पांडे को प्रत्याशी बनाया था। मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी फरजाना सईद को 36 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडे को 23 वोट मिले। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी सीमा खेतान ने फरजाना सईद को उपसभापति पद पर विजयी घोषित किया। जीत के बाद फरजाना सईद अपने अलग अंदाज में नजर आईं। उनके हाथ में पेन के तीन पैकेट थे। उन्होंने निर्वाचित सभापति मयंक गोयल सहित पार्षदों को पेन वितरित किए। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर फरजाना सईद ने कहा कि यही वह कलम है, जिससे स्कूल में शिक्षा की शुरुआत होती है और अब राजनीति में भी इसी कलम का इस्तेमाल शहर के विकास कार्यों के लिए होगा। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद शहर के अच्छे विकास के लिए मिलकर काम करें, इसी उद्देश्य से पेन वितरित किए गए हैं। वहीं, सभापति और उपसभापति पद पर कांग्रेस के युवा प्रत्याशियों की जीत पर जिलाध्यक्ष सऊद सईदी ने शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए आंदोलन के बाद राहुल गांधी देशभर में छात्रों की गूंज का आयोजन कर रहे हैं। इसी के तहत युवाओं को मौका दिया गया है और पहली बार युवा नेतृत्व का फॉर्मूला अपनाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा नेतृत्व शहर के विकास को आगे बढ़ाएगा।

पढे़ं: छापे-नोटिस-गिरफ्तारी और आधी रात में कोर्ट, जानें चुनाव मैनेजमेंट की पूरी कहानी वहीं, दूनी नगर पालिका में भाजपा के ओमप्रकाश चौधरी 6 वोटों से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। टोडारायसिंह में भाजपा की शौकीना सैनी 21 वोटों से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। मालपुरा नगर पालिका में भाजपा के पुरुषोत्तम सैनी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। डिग्गी नगर पालिका में भाजपा के सत्यनारायण चौधरी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निवाई में पर्ची के जरिए भाजपा के जितेंद्र जैन पालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनियारा में कांग्रेस प्रत्याशी इकबाल 4 वोटों से उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। लांबा हरिसिंह में भाजपा की सुनीता चौधरी पालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। देवली में भाजपा के नेमीचंद गोयल पालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पीपलू में भाजपा के रितेश शर्मा 4 मतों से विजयी होकर पालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें