फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालोर: आलासन सरपंच चुनाव की दोबारा मतगणना की मांग पर 19वें दिन भी भूख हड़ताल, कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव

Wed, 18 Nov 2026 08:17 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

जालोर जिले की आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए करण सिंह की भूख हड़ताल बुधवार को 19वें दिन भी जारी रही। आंदोलन के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट के सामने महापड़ाव आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने अस्पताल चौराहे से आहोर चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया और यातायात सुचारू करवाया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोबारा मतगणना कराने और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक वोट से हार-जीत के बाद शुरू हुआ विवाद
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आलासन ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए रकमादेवी पत्नी जोगराज सिंह राजपुरोहित और प्रकाश कंवर पत्नी करण सिंह के बीच मुकाबला हुआ था। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने रकमादेवी को एक वोट से विजयी घोषित किया था। इसके बाद करण सिंह ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना कराने की मांग की।

पढे़ं: बूंदी चौपाटी पर आधा दर्जन गुमटियों में लगी भीषण आग: दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, असामाजिक तत्वों पर शक करण सिंह का आरोप है कि कुल पड़े मतों में से दो मतपत्र गायब हैं। उन्होंने खारिज किए गए मतों को भी दोबारा मतगणना में शामिल करने की मांग की है। इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी, जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार अर्जुन सिंह और नायब तहसीलदार ज्ञानेश त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने भाजपा नेता पुखराज वीराना पर बूथ में प्रवेश कर धांधली करने का आरोप भी लगाया है। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगाने का किया प्रयास
महापड़ाव के दौरान कलेक्ट्रेट के सामने अस्पताल चौराहे से आहोर चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान कई महिलाएं सड़क के बीच बैठ गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस और अन्य ग्रामीणों ने समझाइश कर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। डीजे बंद करवाने पर पुलिस से हुई बहस
शाम को धरना स्थल पर कुछ लोग डीजे की धुन पर नाचते नजर आए। तेज आवाज में बार-बार डीजे बजने पर प्रशासन ने इसे बंद करवाने का प्रयास किया। इस बात को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हो गई। कुछ समय के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। न्याय मिलने तक भूख हड़ताल जारी रखने की चेतावनी
करण सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही उनके प्राण चले जाएं, लेकिन वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने धरना स्थल पर मौत होने की स्थिति में वहीं समाधि बनाने की बात भी कही। इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित भी मौजूद रहे। उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यदि सरकार मांगें नहीं मानती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें