फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौसा: सरपंच चुनाव में धांधली के आरोपों से गरमाया बड़ौली गांव, पुलिस पर गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप; एफआईआर

Mon, 09 Nov 2026 06:37 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा उपखंड की ग्राम पंचायत बड़ौली में 5 नवंबर को हुए सरपंच चुनाव के बाद विवाद गहरा गया है। चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मतदान से लेकर मतगणना तक हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान जमकर लापरवाही और धांधली हुई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बूथ पर लापरवाही, मतपत्र लेकर बाहर निकल गए लोग
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मतदान के दिन बूथ पर तैनात मतदान दल ने गंभीर लापरवाही बरती। मतदाता मतदान केंद्र के अंदर जाते, मतपत्र पर मुहर लगाते और उसे मतपेटी में डालने के बजाय मोड़कर जेब में रखकर बाहर निकल जाते थे। मतदान कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं की। एक ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने खुद 4-5 लोगों को मतपत्र लेकर बाहर जाते देखा। ग्रामीणों का सवाल है कि जब मतपत्र मतपेटी में डाले ही नहीं गए तो उनकी गिनती कैसे होगी? इसे ग्रामीणों ने चुनावी प्रक्रिया में सीधी धांधली बताया है। मतगणना के दौरान खुली पोल, पेटियों पर न सील मिली और न टैग
ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव में कथित अनियमितताओं का मामला मतगणना के दौरान और गंभीर हो गया। जब मतपेटियां खोली जाने लगीं तो प्रत्याशियों ने देखा कि कई पेटियों पर सील नहीं लगी थी और टैग भी गायब थे। ऐसे में मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई गई। प्रत्याशियों ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और अन्य अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद आनन-फानन में मतगणना रोक दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटनाक्रम से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पढे़ं: खेत की फेंसिंग में बुरी तरह फंसा पैंथर, घंटों करता रहा छटपटाहट; रणथम्भौर से पहुंची टीम ने किया रेस्क्यू विरोध करने पर लाठीचार्ज का आरोप, गाड़ियों और सीसीटीवी में तोड़फोड़
ग्रामीणों ने कोलवा थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान गांव में खड़ी कई गाड़ियों और बाइकों में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा बच्चों की लाइब्रेरी में घुसकर किताबें और फर्नीचर तोड़ने तथा गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे तोड़कर पुलिस ने अपनी कार्रवाई के सबूत मिटाने की कोशिश की। 44 नामजद समेत 250 लोगों पर एफआईआर, गांव में दहशत
ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद कोलवा थाना पुलिस ने 44 लोगों को नामजद करते हुए 200 से 250 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी वीडियोग्राफी की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले मतदान कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो और निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर निरस्त की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें