फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: अजमेर नगर निगम में भाजपा का डिप्टी मेयर भी बना, लॉटरी में हेमंत सांखला की जीत

Tue, 22 Sep 2026 06:58 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर नगर निगम में महापौर के बाद अब डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में वार्ड 46 से तीसरी बार निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी हेमंत सांखला ने लॉटरी के जरिए जीत हासिल की। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों को 40-40 वोट मिले। इसके बाद बराबरी की स्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पर्ची से फैसला किया गया, जिसमें भाजपा के हेमंत सांखला के नाम की पर्ची निकली और उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। एक दिन पहले ही अजमेर नगर निगम में भाजपा की अनामिका शर्मा महापौर निर्वाचित हुई थीं। इसके अगले ही दिन डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के खाते में आ गया। इस तरह नगर निगम में बोर्ड गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई। डिप्टी मेयर पद के लिए कांग्रेस की ओर से नोरत गुर्जर प्रत्याशी थे। मतदान में दोनों प्रत्याशियों को 40-40 मत मिलने के बाद पर्ची से फैसला कराया गया। पर्ची में हेमंत सांखला का नाम आने के साथ ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। हेमंत सांखला की जीत के बाद नगर निगम परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और नारेबाजी की।

पढे़ं: छापे-नोटिस-गिरफ्तारी और आधी रात में कोर्ट, जानें चुनाव मैनेजमेंट की पूरी कहानी भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने डिप्टी मेयर की जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यों के प्रति जनता के विश्वास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अजमेर की जनता ने भाजपा को समर्थन और प्यार दिया है, इसके लिए पार्टी जनता का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि महापौर और डिप्टी मेयर दोनों पद भाजपा के खाते में आने के बाद अब नगर निगम में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें