फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में नितिन गौहल के आवास पर CBI की दोबारा दबिश

खरड़ के वेस्टर्न टावर स्थित नितिन गौहल के आवास पर बुधवार शाम को सीबीआई की टीम ने दोबारा रेड की। जानकारी के अनुसार, शाम करीब सात बजे सीबीआई की सात सदस्यीय टीम दिल्ली नंबर की गाड़ी में वेस्टर्न टावर में पहुंची। टीम में एक महिला अधिकारी और सात पुरुष सदस्य शामिल थे। करीब पौने दो घंटे तक चली रेड के बाद सीबीआई की टीम करीब 8:40 बजे वहां से रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम नितिन गौहल की पत्नी और ससुर को साथ लेकर फ्लैट पर पहुंची थी और आवास में कुछ छानबीन भी की गई। सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम की अगुवाई डीएसपी मोनिका कर रही थीं। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर सीबीआई की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। बीते मंगलवार को दिल्ली नंबर वाली गाड़ी में सीबीआई की छह सदस्यों वाली टीम यहां पहुँची थी। सीबीआई टीम ने बीते कल सोसाइटी के मेंटेनेंस रूम से सीसीटीवी फुटेज की जांच की और रात करीब डेढ़ बजे वहां से चली गई। गौरतलब है कि सीबीआई की एक टीम ने कुछ महीने पहले भी खरड़ के वेस्टर्न टावर्स में फ्लैट नंबर 906 पर छापेमारी की थी। उस रेड के दौरान फ्लैड से नोटों से भरे बैग नीचे फेंके गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें