फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने मिलकर किया ‘संयुक्त पंजाब मोर्चा’ का गठन

पंजाब में विभिन्न वर्गों से जुड़े संगठनों ने अपनी मांगों और जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुटता दिखाते हुए ‘संयुक्त पंजाब मोर्चा’ का गठन किया है। इस मोर्चे में किसान, पंथक, व्यापारिक, पूर्व सैनिक, पेंशनर, कर्मचारी और मनरेगा से जुड़े विभिन्न संगठनों को शामिल किया गया है। लुधियाना में मोर्चे के गठन की जानकारी देते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग वर्गों की समस्याओं और मांगों को एक साझा मंच पर उठाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उनका मानना है कि विभिन्न संगठनों के एकजुट होने से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। पदाधिकारियों ने बताया कि संयुक्त पंजाब मोर्चा के माध्यम से किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, पेंशनरों, पूर्व सैनिकों और मनरेगा मजदूरों सहित विभिन्न वर्गों की समस्याओं को उठाया जाएगा। मोर्चे के गठन को पंजाब के अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक वर्गों को एक मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें