फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवारा में आधे घंटे में दो हादसे, वायुसेना केंद्र के सामने बने स्पीड ब्रेकर बने कारण

Nivedita Updated Thu, 27 Aug 2026 08:24 AM IST

हलवारा में भारतीय वायुसेना केंद्र के सामने लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर बने कथित अवैध स्पीड ब्रेकरों के कारण बुधवार देर रात आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे हुए। केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 के सामने हुए इन हादसों में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला हादसा रात करीब 12 बजे हुआ जब ईंटों से लदे दो ट्रक आपस में टकरा गए। रायकोट से लुधियाना जा रहे ट्रक चालक सुखविंदर सिंह को अचानक स्पीड ब्रेकर का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ब्रेकर के आगे कोई चेतावनी बोर्ड नहीं था। सुखविंदर के ब्रेक लगाने पर पीछे आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसएसएफ के मुलाजिमों और स्थानीय लोगों ने ट्रक काटकर सुखविंदर को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए भेजा गया है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पीछे वाले ट्रक को गुरप्रीत सिंह चला रहा था। गुरप्रीत ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के पास अन्य स्पीड ब्रेकरों पर भी संकेतक नहीं हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्पीड ब्रेकर के नियम पहले हादसे के करीब आधे घंटे बाद उसी स्पीड ब्रेकर पर एक अन्य ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सवार लोगों को मामूली खरोंचें आईं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सामान्य रूप से स्पीड ब्रेकर बनाने की नीति नहीं है। मंत्रालय ने 1976 से 2016 तक कई परिपत्रों में इन्हें हटाने की नीति दोहराई है। जहां गति नियंत्रण आवश्यक हो, वहां स्पीड लिमिट संकेतक और रंबल स्ट्रिप जैसे उपाय सुझाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें