पंजाब में मंडियों में एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद का काम शुरू हो जाएगा। लुधियाना में खरीद के लिए इस बार 109 मंडियां तैयार की गई हैं। इस सीजन के दौरान जिले में 17.25 लाख टन धान आने की उम्मीद है। इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एडीसी शिखा भगत ने बैठक करके अफसरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। एडीसी का दावा है कि मंडियों में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।