फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवक गिरफ्तार

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित टू ब्लेंड कैफे में पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से .45 बोर की एक लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैफे मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर जाने और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें