फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर कैंट में दिनदहाड़े महिला का बैग छीनकर फरार हुए दो बदमाश

जालंधर कैंट के सदर बाजार की मुख्य मार्केट में स्कूटी सवार दो अज्ञात युवक एक महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। गली नंबर 10 में हुई स्नैचिंग की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को महिला सदर बाजार की व्यस्त मार्केट में पैदल जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक पीछे से आए और अचानक उसका बैग छीनकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास की दुकानों और इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। जालंधर कैंट जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें