फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में अस्पताल के बाहर गुंडागर्दी! सड़क हादसे के बाद वाहन मालिक ने 25 साथियों संग परिवार पर किया हमला

महानगर के नूरपुर अड्डे के पास हुए सड़क हादसे के बाद गुरु नानक मिशन अस्पताल के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हादसे में शामिल छोटा हाथी वाहन के मालिक ने अपने करीब 25 साथियों के साथ अस्पताल के बाहर उन पर हमला कर दिया। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित महिला मंजू बाला के अनुसार, उनकी मां और भाई कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नूरपुर अड्डे के पास छोटा हाथी के चालक ने कथित तौर पर बिना इंडिकेटर दिए अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे कार की टक्कर हो गई। हादसे में उनकी मां घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर मंजू बाला अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल मां को उपचार के लिए गुरु नानक मिशन अस्पताल ले गईं। वहां छोटा हाथी के चालक ने उन्हें वाहन मालिक का मोबाइल नंबर दिया। मंजू बाला के पति ने जब वाहन मालिक से फोन पर संपर्क किया तो उसने उनकी लोकेशन पूछी।परिवार का आरोप है कि मां का एक्स-रे करवाने के बाद जब वे अस्पताल से बाहर निकल रहे थे, तभी वाहन मालिक करीब 25 लोगों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने अस्पताल के गेट के पास मंजू बाला के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। मंजू बाला ने आरोप लगाया कि हमलावर नशे की हालत में थे और उन्होंने परिवार को धमकाते हुए खुद को गुंडा बताया। घटना के बाद परिवार घायल महिला को जालंधर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उनका मेडिकल करवाया गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिवार के मुताबिक पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें