फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर जालंधर में कांग्रेस का रोष मार्च

लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ के विरोध में जालंधर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस की अगुवाई में भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक तक रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जालंधर कांग्रेस के शहरी प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से हुई घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने दावा किया कि प्रतिमा से जुड़ी इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं और यह सातवीं घटना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राजिंदर बेरी ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कांग्रेस संघर्ष को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पार्टी हाईकमान से बातचीत कर जालंधर समेत पंजाब बंद का आह्वान किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश-दुनिया में उनका सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया। ऐसे में उनकी प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से दो दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी और पंजाब बंद की कॉल देने पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें