जालंधर में बस स्टैंड के पास स्थित एक बैंक के बाहर से दो युवकों द्वारा बुलेट बाइक चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। निहंग का वेश धारण किए हुए दो युवक पहले बाइक के पास घूमते हुए देखे गए। उन्होंने रैकी की और जब देखा कि बुलेट बाइक में चाबी लगी हुई है, तो एक युवक ने फोन पर बात करने का बहाना बनाया। मौका मिलते ही दोनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए।