फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में पंजाब बंद का व्यापक असर, बाजार बंद; किसान जत्थेबंदियों व संस्थाओं का प्रदर्शन

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पंजाब के मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद की कॉल के तहत किसान जत्थेबंदियों, धार्मिक-समाजसेवी संस्थाओं और अन्य संगठनों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जीरा का बाजार पूरी तरह बंद रहा। प्रदर्शन में शामिल विभिन्न जत्थेबंदियों के नेताओं ने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और राज्य की कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने परमिंदर सिंह झोटा की हत्या पर रोष जताते हुए पंजाब सरकार से राज्य में नशे के कारोबार पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें