फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसमी बारिश से फाजिल्का दाना मंडी में करीब 10 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान, भीगा धान बना किसानों और आढ़तियों की चिंता

फाजिल्का की नई अनाज मंडी में बेमौसमी बरसात ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल बारिश के पानी में भीगने से किसानों और आढ़तियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संजीव सचदेवा गोल्डी के मुताबिक, बरसात के कारण मंडी में धान की फसल को करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। प्रधान संजीव सचदेवा गोल्डी ने कहा कि बेमौसमी बरसात के कारण मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों और आढ़तियों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। धान भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने और खरीद व उठान व्यवस्था में देरी की समस्या भी पैदा हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभागों और मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मांग की कि मंडी में बारिश से प्रभावित धान का जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया जाए। साथ ही मंडी में पानी की निकासी के उचित प्रबंध किए जाएं और खरीदे गए धान का जल्द उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों और आढ़तियों को और नुकसान से बचाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें