फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सिविल सर्जन ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर सिंह ने सिविल अस्पताल फिरोजपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, डायग्नोस्टिक सेवाओं और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न वार्डों में दाखिल मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, प्रयोगशाला, नशा छुड़ाओ केंद्र, एक्स-रे रूम, लेबर रूम, मोर्चरी, आईसीयू, ओट केंद्र, ऑक्सीजन प्लांट और वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न विभागों का दौरा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें