फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में रेलवे स्टेशनों पर चला विशेष सफाई अभियान, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

फिरोजपुर मंडल में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर प्रतिदिन विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना और फिरोजपुर कैंट समेत प्रमुख स्टेशनों पर मशीनीकृत सफाई अभियान चलाया गया। मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाकर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को चार-स्ट्रीम डस्टबिन के माध्यम से अलग-अलग प्रकार के कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने की जानकारी दी गई। रेलवे स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से यात्रियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील की गई। अभियान में यात्रियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, लुधियाना और फिरोजपुर कैंट स्टेशनों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। यात्री इन सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर स्वच्छता का संदेश साझा कर रहे हैं। रेलवे का उद्देश्य अभियान को जनभागीदारी से जोड़कर स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें