फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में एक करोड़ के विकास कार्यों की स्पीकर संधवां ने करवाई शुरुआत, तहसील परिसर समेत विभिन्न वॉर्डों के होंगे कार्य

कोटकपूरा में नगर काउंसिल की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से करवाए जाने वाले विकास कार्यों की शुरुआत विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने करवाई। इस दौरान नगर काउंसिल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गैरी वड़िंग, नगर काउंसिल के पार्षद और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर तहसील परिसर में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के कार्य की शुरुआत की गई। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 के लाजपत नगर में पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने और इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के काम करवाए जाएंगे। इसी तरह वार्ड नंबर 16 की मेंबरां वाली गली, वार्ड नंबर 29 की देस राज बस्ती वाली गली तथा वार्ड नंबर 1 में राम शरण मंदिर और मालवा नर्सिंग कॉलेज वाली गली के विकास कार्यों की भी शुरुआत की गई। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गलियों के निर्माण और पेयजल सुविधाओं में सुधार से लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। नगर काउंसिल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गैरी वड़िंग ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नगर काउंसिल की ओर से शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित पार्षदों और शहरवासियों ने विकास कार्यों की शुरुआत का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें