नडाला-बेगोवाल सड़क पर बिजली दफ्तर के पास मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छोटे हाथी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छोटे हाथी का चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। ट्रैक्टर चालक रविंदर सिंह सोनू निवासी रायपुर राजपूतां ने बताया कि वह नडाला से बजरी से भरी ट्रॉली लेकर अपने गांव रायपुर राजपूतां जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक छोटा हाथी तेज रफ्तार से आ रहा था। सड़क पर गड्ढा होने के कारण छोटे हाथी के चालक ने वाहन को साइड करने का प्रयास किया। इसे देखते हुए उसने भी ट्रैक्टर को कच्ची पटरी पर उतार लिया, लेकिन इसके बावजूद छोटा हाथी ट्रैक्टर से जा टकराया।