फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट ऑब्जर्वेशन होम से पाकिस्तानी किशोर की रिहाई , केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर अटारी बॉर्डर से वतन वापसी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 08:25 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुसार जिला एवं सेशन जज-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फरीदकोट संजय अग्निहोत्री के दिशा-निर्देशों पर पाकिस्तानी किशोर को उसके वतन वापस भेजने की व्यवस्था की गई।सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी गुरप्रीत कौर ने फरीदकोट स्थित ऑब्जर्वेशन होम से किशोर को रवाना किया। जानकारी के अनुसार, उक्त पाकिस्तानी किशोर जिला फिरोजपुर की सीमा से गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हो गया था। इसके बाद जिला फिरोजपुर की किशोर न्याय अदालत ने उसे हिरासत में लिया था। वर्ष 2025 में उसका मामला समाप्त हो गया था। विदेश मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के आदेशों के तहत किशोर को भारत-पाकिस्तान सीमा अटारी के रास्ते पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। ऑब्जर्वेशन होम के सुपरिंटेंडेंट और स्टाफ ने अटारी पहुंचकर किशोर को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया। रवानगी के दौरान न्यायिक अधिकारियों की ओर से किशोर को मिठाई, फल और कपड़े दिए गए तथा उसके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उसे हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल न हो और बिना वीजा किसी अन्य देश की सीमा के निकट न जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें