फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतो में ट्रैक्टरों की तेज लाइटों पर पुलिस की कार्रवाई

फरीदकोट के जैतो में ट्रैक्टरों पर लगाई जा रही तेज रोशनी वाली लाइटों को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया। एक पुलिस अधिकारी ने ट्रैक्टर पर लगी तेज लाइटें देखकर नाराजगी जताई और मौके पर ही उन्हें उतरवा दिया। पुलिस अधिकारी एएसआई नछत्तर सिंह ने कहा कि ट्रैक्टरों पर लगाई जाने वाली अत्यधिक तेज रोशनी वाली लाइटें रात के समय सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की आंखों में पड़ती हैं। इससे सामने से आने वाले वाहन चालकों को देखने में परेशानी होती है और सड़क हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी वाहन पर नियमों का उल्लंघन करने वाली ऐसी तेज लाइटें लगी हुई पाई गईं तो संबंधित वाहन का चालान काटा जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें