देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का फरीदकोट जिले के जैतो से जुड़ा इतिहास आज भी आजादी के संघर्ष की एक अहम याद के रूप में मौजूद है, लेकिन विडंबना यह है कि इस ऐतिहासिक विरासत को सहेजने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर जैतो स्थित उस ऐतिहासिक बैरक में कार्यक्रम आयोजित कर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई।