युवाओं को खेलों से जोड़ने और गांवों में बेहतर खेल माहौल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फिरोजपुर शहरी हलके के गांव गोखी वाला और पीरा वाला में नए खेल मैदान लोगों को समर्पित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि नए खेल मैदान युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाएंगे। इन सुविधाओं से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।