फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नजदीक आते ही मोगा पुलिस अलर्ट, शहर में सुरक्षा बढ़ाई

मोगा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से मोगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी के तहत शहर के मुख्य चौकों पर पुलिस की ओर से विशेष नाकाबंदी की जा रही है। मुख्य चौक पर नाका लगाकर वहां से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस कर्मचारी आने-जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ करने के साथ वाहनों की तलाशी भी ले रहे हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और शहर में शांति का माहौल कायम रखना है। पुलिस की ओर से सुरक्षा जांच अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें