फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव मंगेवाला में किया डोर-टू-डोर मुहिम का आगाज

मोगा जिले के गांवों के सर्वांगीण विकास और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के उद्देश्य से गांव मंगेवाला में डोर-टू-डोर मुहिम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर मोगा विधानसभा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुईं। मुहिम के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से इसका भरपूर स्वागत किया गया तथा बड़ी संख्या में गांववासियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान गांव में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया गया। गांव के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने तथा लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाने संबंधी स्थानीय निवासियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने गांव से संबंधित विभिन्न मुद्दे भी विधायक के समक्ष रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें