फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 2.25 करोड़ की लागत वाली कृषि परियोजनाओं के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने रखे नींव पत्थर

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शनिवार को फरीदकोट स्थित स्टेट एगमार्क लैब में आधुनिक किसान प्रशिक्षण हॉल का नींव पत्थर रखा। इसके साथ ही मिट्टी जांच प्रयोगशाला के नवीनीकरण और नए हॉल के निर्माण की आधारशिला भी रखी गई। इन परियोजनाओं पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों, मिट्टी की सेहत और फसलों की गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा। प्रशिक्षण हॉल में प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम और डिजिटल स्क्रीन जैसी सुविधाएं होंगी। यहां एक समय में 100 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। किसानों के साथ स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी कृषि संबंधी जानकारी दी जाएगी। खुड्डियां ने कहा कि मिट्टी की जांच से किसानों को जमीन में पोषक तत्वों की कमी और अधिकता का पता चलेगा। इससे वे जरूरत के अनुसार खादों का इस्तेमाल कर खेती की लागत घटा सकेंगे और जमीन की उपजाऊ शक्ति बनाए रख सकेंगे। प्रयोगशाला में सालाना करीब 10 हजार मिट्टी के नमूनों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग और मूल्यवर्धन को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। इस मौके पर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, कृषि विभाग के निदेशक डॉ. गुरजीत सिंह बराड़ और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें