मोगा के धर्म सिंह नगर में आज शाम करीब 6:30 बजे स्क्रैप के एक खुले गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।आग लगने की सूचना मिलते ही मोगा नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, गोदाम में पड़ा स्क्रैप अभी भी कुछ जगहों पर सुलग रहा है, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम लगातार पानी डालकर पूरी तरह बुझाने में जुटी हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।वहीं, फायर स्टेशन अधिकारी वरिंदर कुमार ने बताया कि गोदाम में काफी मात्रा में स्क्रैप पड़ा हुआ था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। अभी कुछ जगहों पर आग सुलग रही है, जिसे पानी डालकर पूरी तरह बुझाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है