फिरोजपुर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर विशेष जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 40 किलो रंगीन मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और लोगों की सेहत से खिलवाड़ न करने की हिदायत दी। साथ ही मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।