फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में रावी दरिया के पास से 2.378 किलो हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पठानकोट पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गत दिवस पकड़े दो आरोपियों से 2 किलो 378 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। आज पुलिस ने इस मामले में अहम खुलासे करते हुए दोनों आरोपियों के संबंध पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों से होने की बात कही। आरोप है कि वे ड्रोन के माध्यम से नशे की खेप मंगवाते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह ने बताया कि गत शाम करीब सात बजे थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी पुलिस कर्मचारियों और बीएसएफ कर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गांव कोहलियां, मजीरी जट्टां और ताश की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी गांव ताश के नजदीक पहुंची तो रावी दरिया की तरफ से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को देखकर दोनों घबरा गए और पोपलर के खेत की ओर मुड़ गए। पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को काबू कर पूछताछ की। उनकी पहचान गुरजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय लखवीर सिंह निवासी गांव मलूकचक्क, थाना दोरांगला, जिला गुरदासपुर और मलकीत सिंह पुत्र अमनदीप सिंह निवासी गांव कटारूचक्क, थाना सदर पठानकोट, जिला पठानकोट के रूप में हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें