फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर छावनी में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

फिरोजपुर छावनी में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल बबली की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब के प्रधान सुरेंद्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान शांति विद्या मंदिर और डीएवी स्कूल छावनी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल बबली ने कहा कि संस्था की ओर से हर साल महाराजा अग्रसेन जयंती के साथ अग्रवाल समाज का परिवार मिलन समारोह भी आयोजित किया जाता है। इस दौरान 70 वर्ष (अगररत्तन) से अधिक आयु के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने के साथ उन्हें पुस्तकें और स्कूल वर्दियां भी उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा गरीब बुजुर्गों को पेंशन देने, समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाने और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करने जैसे सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें