फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा के फरीदकोट रोड रेलवे ओवरब्रिज पर दो कारों की सीधी टक्कर, बुजुर्ग महिला समेत 4 घायल

कोटकपूरा के फरीदकोट रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार शाम दो कारों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक बुजुर्ग महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, कोटकपूरा से फरीदकोट की ओर जा रही एक रिट्ज कार जब रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची तो चालक किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और सामने से फरीदकोट की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार भी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हादसे में दोनों कारों में सवार कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में थाना सिटी कोटकपूरा के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें