फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद सिटी थाने में ग्रेनेड हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

फाजिल्का पुलिस ने थाना सिटी जलालाबाद में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को ट्रेस करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीआईजी फिरोजपुर रेंज सनेहदीप शर्मा और जिला पुलिस प्रमुख गगन अजीत सिंह ने दी। देर रात को हुआ था जोरदार धमाका जानकारी के अनुसार, 12-13 सितंबर की दरमियानी रात को थाना सिटी जलालाबाद के अंदर देर रात करीब दो बजे धमाका हुआ था जिसमें थाने के अंदर खड़े पुराने वाहनों के शीशे टूटे हुए मिले थे। इसके अलावा वाहनों में किसी नुकीली वस्तु से किए गए छेद भी पाए गए थे। इस घटना के बाद थाना परिसर के उक्त क्षेत्र में धमाका होने की आशंका जताई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी जलालाबाद में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कप्तान पुलिस इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का सतिंदर कुमार और डीएसपी लवदीप सिंह की निगरानी में सीआईए फाजिल्का के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार तथा थाना सिटी जलालाबाद के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की सहायता से मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारा राम सिंह वाला, थाना सदर जलालाबाद निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह, थाना सदर जलालाबाद निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। वहीं, घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जा रहा है। फाजिल्का पुलिस ने स्पष्ट किया कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, पुलिस अधिकारी ने इस घटना में पाकिस्तान से तार जुड़े होने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें