फिरोजपुर छावनी स्थित झोक रोड, कोठी नंबर-73 में गिव एंड ग्रो फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से मुफ्त आंखों और दांतों की जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बताया कि कैंप में जिन मरीजों को दवाइयों से आराम मिल सकता है, उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की आंखों का ऑपरेशन करवाने की जरूरत होगी, उन्हें संस्था की ओर से फरीदकोट अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां उनके ऑपरेशन, इलाज और खानपान का पूरा खर्च संस्था उठाएगी। मरीजों के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें वापस घर भी पहुंचाया जाएगा। संस्था के सदस्यों के अनुसार, यह उनका 14वां मेडिकल कैंप है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध करवाना है।