फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर की नमक मंडी में दुकान पर गंदगी, एक्सपायरी सामान मिला; चालान काटा

लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने शनिवार नमक मंडी में औचक जांच की। इस दौरान लक्ष्मी बिकर पूजा भंडार में सफाई और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण में गंभीर खामियां मिलीं। विभाग ने दुकान के मालिक विक्रम सिंह का फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत चालान किया है। फूड सेफ्टी विभाग के अनुसार, दुकान में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों और पूजा सामग्री रखने वाली जगह पर बड़ी मात्रा में चूहों की बीट मिली। कई कंटेनरों और डिब्बों में भी चूहों की बीट पाई गई। खाद्य पदार्थों के आसपास चूहों के पैरों के निशान भी मिले। इसके अलावा कुछ एक्सपायरी सामान भी मौके पर पाया गया। इन खामियों से खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका है। विभाग ने दुकानदार को सफाई, भंडारण और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी खामियां दूर करने के लिए सात दिन का समय दिया है। दुकान में चूहों और अन्य कीटों की रोकथाम करने तथा खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए गए हैं। एक्सपायरी और खाने योग्य नहीं रहने वाली वस्तुओं को बिक्री से अलग रखने को कहा गया है। निर्धारित समय में खामियां दूर नहीं करने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें