फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में तीन एनएमजी रैक लोड कर फिरोजपुर मंडल ने बनाया रिकॉर्ड

फिरोजपुर मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक ही दिन में रिकॉर्ड तीन एनएमजी रेक लोड किए। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में माल ढुलाई को बढ़ावा देने के साथ-साथ त्वरित लोडिंग और सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तीनों रेकों में सोनालिका ट्रैक्टरों का परिवहन किया गया। इन रेकों के माध्यम से कुल 418 ट्रैक्टर भेजे गए, जिससे फिरोजपुर मंडल को 37,36,821 रुपये का मालभाड़ा प्राप्त हुआ। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एक ही दिन में तीन रेक लोड करना मंडल की कार्यकुशलता और बेहतर समन्वय को दर्शाता है। मंडल प्रशासन का कहना है कि माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को सुविधाजनक और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, समयबद्ध लोडिंग, प्रभावी समन्वय और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराने से माल ढुलाई को और गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें